NH-30 का एक्सीडेंटल पॉइंट बना पहरेवा, फिर दो कारों में हुई भिड़ंत, 6 लोग घायल

NH-30 का एक्सीडेंटल पॉइंट बना पहरेवा, फिर दो कारों में हुई भिड़ंत, 6 लोग घायल

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) का NH -30 का पहरेवा दुर्घटना का केंद्र बन गया है, यहां पर एक बार फिर शुक्रवार को दो कारों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में कार में सवार 6 लोगों को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची खितौला थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल भिजवाया तो वही गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

आमने-सामने हुई भिड़ंत 
जानकारी के मुताबिक घुघरा पान उमरिया निवासी पटेल परिवार अपनी कार क्रमांक mp20 सीजे 2981 से आलासूर सिमरिया में अपने रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। कार जैसे ही nh30 पहरेवा मंडी रोड से जुनवानी कला के लिए मुड़ी उसी समय जबलपुर तरफ से आ रही कार क्रमांक mh319019 ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में यह लोग हुए घायल 
हादसे में कार में सवार सीमा वैद्य (67) निवासी नागपुर गौरंग पटेल ( 8) जबलपुर के अलावा मोहन पटेल (24) घुघरा पान उमरिया संध्या भाई (38) घुघरा पान उमरिया रूबी पटेल (21) घुघरा पान उमरिया गणेश पटेल 39 घुघरा पान उमरिया कुछ छोटे आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल पहुंचाया जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एनएच 30 एक्सीडेंटल पॉइंट है पहरेवा 
जबलपुर- रीवा फोरलेन के बीच सिहोरा का पहरेवा मंडी रोड सबसे बड़ा एक्सीडेंटल पॉइंट है। मंडी रोड और जुनवानी कला जाने के लिए यह बीच में एनएच निर्माण के दौरान कोई भी क्रॉसिंग नहीं दी गई इसी का परिणाम है कि यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। और तो और एन एस ने जबलपुर और कटनी साइट के लिए दोनों तरफ बीच से रास्ता खोल दिया है, ऐसे में कोई भी वाहन मंडी रोड और जुनवानी कला जाने के लिए बीच से गुजरता है,जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews