अब शिवराज सरकार की मदद के लिए आगे आए कांग्रेस के ये दिग्गज नेता

अब शिवराज सरकार की मदद के लिए आगे आए कांग्रेस के ये दिग्गज नेता

जबलपुर// संदीप कुमार।

प्रदेश में कोरोना संकट को देखते हुए अब राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा मदद के लिए सामने आये हैं। उन्होंने अपनी सांसद निधि से विभिन्न इलाकों के लिए 60 लाख रूपए की राशि घोषित की है। इस राशि से प्रशासनिक स्तर पर कोरोना वायरस के फैलाव की रोकथाम की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही संकट की इस घड़ी में गरीब और निर्धन परिवारों की मदद के लिए भी प्रयास किए जा सकेंगे।

दरअसल तन्खा ने सांसद निधि से जबलपुर, मण्डला, नरसिंहपुर, शहडोल तथा रीवा कलेक्टरों को 10-10 लाख रूपए प्रदान किए हैं। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के लिए भी उन्होंने इस संक्रमण से लड़ने के लिए 10 लाख रूपए की आर्थिक मदद की सहायता की है। वहीं इससे पहले कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा, आलोक चतुर्वेदी के अलावा जीतू पटवारी ने भी इस कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया था।

गौरतलब हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 1 माह की वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी थी। जिसके बाद पूर्व सांसद आलोक संजर ने भी अपने एक माह का पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया। वही सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए की घोषणा के साथ सीहोर वर्धमान टेक्सटाइल के डायरेक्टर यशपाल ने भी 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता सरकार एवं प्रशासन को दी है। बता दें कि से पहले मुख्यमंत्री चौहान ने लोगों से आगे बढ़कर प्रदेश मैं इस वायरस से लेने एवं लोगों के जिंदगी को सुचारू रूप से चलाने के लिए आर्थिक मदद से सहायता करने की अपील की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews