
Sehore News : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में पार्टियाँ लगी हुई हैं, पार्टियों की नजर हारने वाली सीटों पर अधिक हैं इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीहोर पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैतःक ली, दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2018 में जनता ने कांग्रेस को चुना लेकिन कुछ बिकाऊ लोग बिक गए मगर जो असली कांग्रेसी थे वो आज भी साथ हैं, उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है और एक बार फिर बदलाव चाहती है।
लगातार हराने वाली सीटों पर कार्यकर्ताओं, मंडलम और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक कर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार करने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज सीहोर आये, मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारा चुनावी मैनेजमेंट संगठन की कमजोरी के चलते कमजोर है उसे मजबूत बनाने को लेकर लगातार चुनाव हारने वाली सीटों पर हम दौरे कर रहे हैं।
पुलवामा हमले पर सत्यपाल मालिक द्वारा उठाये गए सवाल का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि सत्यपाल मालिक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे उन्होंने जब मोदी जी कहा कि से कहा सेना को विमान से भेजे तक मुझे चुप रहने के लिए कहा, जब कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री भस्टाचार कर रहे है तो मुझे चुप रहने के लिए कहा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलवामा कांड पर मैंने जो भी कहा वो अब सच साबित हो रहा है।
अतीक अहमद एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अतीक अहमद घोर आपराधिक प्रवृत्ति वाला था माफिया की तरह काम करता था लेकिन प्रश्न ये है कि अतीक अहमद पिछले 2 माह से पुलिस कस्टडी में था, बार बार कह रहा था कि मेरी जान चली जायेगी फिर रात 10 बजे पुलिस अतीक को लेकर अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए क्यो गई?
दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि जब पुलिस की गाड़ी अस्पताल के अंदर तक जा सकती थी तो फिर अतीक को अस्पताल के बाहर क्यो उतारा, फर्जी आई डी कार्ड लेकर पत्रकार बनकर कैसे अपराधी आ गए उनकी जांच क्यों नहीं की गई? दिग्विजय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हो या यूपी की योगी सरकार कानून का कहीं राज नहीं है, रही बात मप्र की तो जनता शिवराज सरकार की वादाखिलाफी से परेशान है, जनता परिवर्तन चाहती है इसलिए सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।
[dgv_vimeo_video id=”819028134″]
[dgv_vimeo_video id=”819028340″]
[dgv_vimeo_video id=”819028495″]
[dgv_vimeo_video id=”819028638″]
[dgv_vimeo_video id=”819028778″]
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

