आशा कार्यकर्ताओं के साथ पार्षद का अभद्र व्यवहार, प्रशासन ने संज्ञान में लिया मामला, जांच में जुटे अधिकारी

आशा कार्यकर्ताओं के साथ पार्षद का अभद्र व्यवहार, प्रशासन ने संज्ञान में लिया मामला, जांच में जुटे अधिकारी

जबलपुर/संदीप कुमार

कोरोना महामारी का कहर लगातार देशभर में देखने को मिल रहा है। कोरोना के रोकथाम के लिए प्रशासन नई योजनाएं लेकर सामने आ रहा है। योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ताओं व महिला चिकित्सक की टीम गठित करते हुए जिले में सर्वे कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत आंगन बाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर लोगों की इस्क्रिनिंग व स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां एकत्रित की जा रही है।

पार्षद ने किया आशा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार

सर्वे कार्य को लेकर कार्यकर्ता गुलाब सिंह वार्ड पहुंची तभी वाह के पार्षद दिनेश सिंगरौल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर महिला कार्यकर्ताओ से बहस करने लगा , वही जब महिला कार्यकर्ताओ ने पार्षद व उनके साथियों को चुप रहने की बात कही तो पार्षद व उनके साथियों द्वारा महिला कार्यकर्ताओ से अश्लील गालियां देते हुए झूमा झटकी की गई। जैसे तैसे महिला कार्यकर्ताओ द्वारा मौके से निकलते हुए गढ़ा थाने पहुंची। महिला कार्यकर्ताओं ने अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार की शिकायत थाने में दर्ज करायी।

पुलिस करती रही शिकायत दर्ज करने में आनाकानी

वही पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने में आना कानी की जाने लगी और मामले को दबाने की कोशिश की जाने लगी। जिसके बाद महिला आशा कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना वरिष्ट अधिकारियों को दी।वहीं एसडीएम तहसीलदार द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया।

सर्वे का काम किया जाएगा बंद

डॉ खुश्बू वर्मा ने बताया कि जब वार्ड का सर्वे का काम किया जा रहा था तभी पार्षद दिनेश सिंगरौल आये और आशा कार्यकर्ता पर चिल्लाने लगे, जब उनसे कारण पूछा तो उनके व उनके साथ आये 3 साथियो द्वारा अभद्रता करते हुए गाली गलौच व झूमा झटकी की गई। जहां सभी लोग शराब पिये हुए थे। जैसे तैसे वहां से समस्त कार्यकर्ता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करायी गयी है, अगर ऐसे ही महिला कार्यकर्ताओ के साथ होगा तो समस्त कार्यकर्ता सर्वे का काम बंद कर देंगी।

जांच के बाद की जाएगी विधिवत कार्रवाई

इस संबंध में सीएचएमओ ने बताया कि सर्वे के दौरान गढ़ा में महिला कार्यकर्ताओ के साथ अभद्रता की गई गयी, जिसको देखते हुए तत्काल एसडीएम व तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। आला अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।वही महिला कार्यकर्ताओ द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है,आगे जो भी सामने निकल कर आएगा विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews