नपाई के लिए पटवारी ने मांगी 6 हज़ार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

नपाई के लिए पटवारी ने मांगी 6 हज़ार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

जबलपुर। जबलपुर में राजस्व अधिकारियों का रिश्वत कांड में फंसने का काम लगातार जारी है। दो दिन पहले जहाँ पाटन तहसील में तहसीलदार और पटवारी सहित एक अन्य युवक को लोकायुक्त पुलिस ने 18 हजार रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था तो वही पिंडरई में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने धर दबोचा है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पटवारी का नाम सचिन तिवारी है जो कि बरगी के हल्का नम्बर 37 में पदस्थ है। आरोपी पटवारी लंबे समय से आवेदक दिनेश यादव से रिश्वत की मांग कर रहा था। पिंडरई गांव में शिकायतकर्ता दिनेश यादव की जमीन  है इस जमीन की परिवार मुतबिक नपाई होना थी। इसी जमीन की नपाई के लिए दिनेश लगातार पटवारी सचिन तिवारी के चक्कर काट रहा था दो दिन पहले सचिन ने दिनेश से जमीन नपाई के लिए 6 हजार रु की मांग की। जब दिनेश ने इन 6 हजार रु के विषय में पूछा तो पटवारी ने इसे एक प्रक्रिया बता दी। रिश्वत की मांग को लेकर दिनेश ने जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत की। आज शाम जब पटवारी जब अपने निवास पर रिश्वत के 6 हजार रु ले रहा था तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews