किसानों से रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Bribe Patwari

जबलपुर, संदीप कुमार| राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारी (Patwari) किस तरह से किसानों को परेशान करते है इसका वीडियो आज सामने आया है। मामला जबलपुर (Jabalpur) की शहपुरा तहसील का है, जहाँ एक पटवारी नकल की कापी के लिए किसान से एक हजार रुपए की रिश्वत (Bribe) की मांग कर रहा है। किसान (Farmer) से रुपए लेते हुए वीडियो के वायरल होने के बाद कलेक्टर कर्मवीर शर्मा (Collector Karmveer Sharma) ने एसडीएम को जाँच हेतु निर्देश दिए है।

दरअसल, शहपुरा तहसील में पदस्थ पटवारी रामकिशोर त्यागी का तहसील कार्यालय के अंदर रुपए लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है| वीडियो में पटवारी शहपुरा के पिपरिया कला गाँव मे रहने वाले मलखान सिंह से नकल की कापी के लिए एक हजार रुपए की मांग कर रहा था| बाद में रिश्वत की रकम दो सौ रुपए में जाकर तय हुई।किसान मलखान सिंह जब पटवारी को रिश्वत के रुपए दे रहा था तभी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

बिना रु लिए पटवारी नही करते कोई काम 
स्थानीय किसान बताते हैं कि पटवारी राम किशोर त्यागी बिना रुपए लिए किसी का कुछ भी काम नहीं करते है। चाहे नकल निकालने की बात हो या फिर खसरे की,पटवारी हर किसी से रु लेते है और जो रुपए नही देता है उसके काम नही होते, यही वजह है कि पटवारी राम किशोर त्यागी शाहपुरा में किसानों के बीच हमेशा से ही चर्चा का विषय बने रहते हैं मलखान सिंह से भी उन्होंने नकल की कॉपी के लिए एक हजार रु रिश्वत की मांग की थी।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
पटवारी का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एसडीएम शहपुरा को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर का कहना है कि इस पूरे वीडियो की विधिवत रूप से जांच करवाई जाएगी और जांच में अगर पटवारी रामकिशोर दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारियों के रिश्वत लेने का मामला आए दिन सामने आता है बावजूद इसके पटवारी है कि रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। फिलहाल अब देखना यह होगा कि कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कब तक जांच करते हैं और जब जांच रिपोर्ट बन जाती है तब कलेक्टर उस पर क्या कार्यवाही करते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews