मप्र में राज्यसभा की 3 सीटों पर चुनाव का रास्ता साफ, चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज

मप्र में राज्यसभा की 3 सीटों पर चुनाव का रास्ता साफ, चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज

जबलपुर| संदीप कुमार | मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 19 जून को राज्यसभा (Rajyasabha) की 3 सीटों पर चुनाव का रास्ता साफ हो गया है| जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur HighCourt) ने राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है|इंदौर के एक सामाजिक कार्यकर्ता अमन शर्मा ने चुनाव को चुनौती देते हुए ये याचिका दायर की थी|

याचिका में कहा गया था कि मध्यप्रदेश में विधानसभा की 24 सीटें खाली हैं जिनके विधायक ना होने पर यहां की जनता को राज्यसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाएगा| याचिका में मांग की गई थी कि निर्वाचन आयोग पहले प्रदेश की 24 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव करवाए जिसके बाद ही राज्यसभा चुनाव आयोजित किए जाएं| मामले पर सुनवाई के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि विधानसभा सीटें रिक्त होने पर राज्यसभा चुनाव टाल दिए जाएं|

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि समय पर राज्यसभा चुनाव करवाना उसका संवैधानिक दायित्व है जिसकी पूरी तैयारी भी हो चुकी है| साथ ही साथ हाईकोर्ट ने पाया कि राज्यसभा चुनाव के नोटिफिकेशन के बाद निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु हो गई है लिहाजा हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया में दखल देने से इंकार कर दिया| ऐसे में हाईकोर्ट ने राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है| मतलब साफ है कि अब 19 जून को प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों पर चुनाव हो सकेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews