टीम इंडिया की जीत के लिए यहां लोगों ने मंदिर में की प्रार्थना

-People-pray-here-in-the-temple-to-win-Team-India

जबलपुर| 

भारत,साउथ अफ्रीका के बीच ��ज होने जा रहे हाई वोल्टेज मैच से पहले लोगो की धड़कने बढ़ गई है| विश्व कप के पहले मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए समर्थक मस्जिद से लेकर मंदिर तक जीत के लिए प्रार्थना कर रहे है| जबलपुर में भी टीम इंडिया के प्रशंसकों और क्रिकेट खिलाड़ियों ने बेट बॉल और तिरंगा झंडा लेकर प्रथम पूज्य भगवान गणपति के मंदिर में पूजा की और टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की|

प्रार्थना की गई कि एक बार फिर विराट सेना के जांबाज साउथ अफ्रीका को पटखनी देकर वर्ल्ड कप में अपनी जीत का आगाज करें…,हालाकि लीग मैच में साउथ अफ्रीका पहले ही अपने दो मैच हार चुकी है…लेकिन अब अब उसका मुकाबला भारत से है…कहा जाता है कि घायल शेर खतरनाक होता है…ऐसे में टीम विराट के प्रशंसक हर मोर्चे में जीत की दुआ मांग रहे है…और यही वजह भी है कि आज के मैच को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews