ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, राज्यसभा चुनाव को दी गई चुनौती

ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, राज्यसभा चुनाव को दी गई चुनौती

जबलपुर। संदीप कुमार

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट में दायर याचिका में गोविंद सिंह का आरोप है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने घोषणापत्र में अपने अपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी है।

हाईकोर्ट में दायर की गई चुनाव याचिका में कहा गया है ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा चुनाव में नियमों का उल्लंघन किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव की प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया है। सिंधिया की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए दायर किए गए नामांकन में अपराधिक मामले छुपाए गए हैं, याचिका में कहा गया है कि साल 2018 में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में कमलनाथ दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस एफआईआर को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सार्वजनिक रूप से स्वीकारा भी था, लेकिन अब वह कांग्रेस में नहीं हैं और बीजेपी से राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं, लेकिन अपने नामांकन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उस मामले को छुपाया है, जो नियमों का उल्लंघन है। ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया का राज्यसभा चुनाव शून्य घोषित करने की कांग्रेस ने मांग की है।

फिलहाल हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर हो चुकी है, इस मामले पर अब जल्द ही सुनवाई होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews