गौशाला को शहर की सीमा से बाहर करने की मांग, NGT में याचिका दायर

गौशाला को शहर की सीमा से बाहर करने की मांग, NGT में याचिका दायर

जबलपुर, संदीप कुमार। गौशालाओं को नगरीय सीमा क्षेत्रों से बाहर करने की मांग को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानि एनजीटी में याचिका दायर की गई है। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि पूरे प्रदेश में नगरीय सीमा क्षेत्रों में गौशालाओं का धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है जिससे भारी प्रदूषण हो रहा है।

इस याचिका में जबलपुर के वार्ड नंबर 79 के उमरिया में बन रहे हाईटेक गौशाला के निर्माण पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। इसमें पूर्व में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के ही निर्देशों का जिक्र किया गया है जिसमें डेयरियों को शहर से बाहर करने के निर्देश दिए गए थे। इस याचिका पर एनजीटी में अगले सप्ताह सुनवाई होगी। याचिकाकर्ताओं की दलील है कि डेयरियों और गौशालाओं से निकलने वाले अपशिष्ट से प्रदूषण का खतरा बना रहता है लिहाजा शहरी क्षेत्रों में इनका संचालन जनहित में नहीं किया जाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews