चूहा कर रहा था हथियारों की तस्करी, पिस्टल और कारतूस बरामद

चूहा कर रहा था हथियारों की तस्करी, पिस्टल और कारतूस बरामद

जबलपुर, संदीप कुमार। शहर में अवैध हथियारों की खेप लाने ले जाने में अब युवा कूद पड़े हैं जो कि चंद रुपयों के लिए इस अपराध में लिप्त होते जा रहे हैं। हाल ही में आधारताल थाना पुलिस ने 5 शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया हैं जिनके कब्जे से 5 पिस्टल्स और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

आरोपी 16 से 20 साल के युवा
जानकारी के मुताबिक अधारताल पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में 16 से 20 साल के युवक अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल हो रहे हैं जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को युवा तस्करों की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए। मुखबिर की सूचना पर आधारताल थाना पुलिस ने 3 तालाब के पास एक युवक पिस्टल लेकर ग्राहक के इंतजार में खड़ा देखा और उसे हिरासत में लिया।

चूहा पकड़ाया, खुल गया पूरा रहस्य
थाना प्रभारी शैलेश शुक्ला ने सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम गठित कर तस्कर को पकड़ने की कवायद शुरू की। मौके पर पहुंचने पर विवेक पांडे उर्फ चूहा नामक युवक मिला जिसके पास 1 पिस्टल और 2 कारतूस मिले जिसके बाद उसे हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अंशुल पांडे, निर्भय कनौजिया, अंकित पटेल उर्फ पौआ एवं एक नाबालिग के साथ मिलकर हथियार तस्करी करने का अपराध कबूल किया।

10 से 15 हजार में लाकर शहर में बेचा करते थे हथियार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खंडवा से 10-15 हजार रुपये में हथियार लेकर आते थे और जबलपुर में 2-3 हजार रुपये बढ़ कर इन हथियारों को बेच देते थे। बहरहाल सभी युवकों पर विभिन्न गंभीर अपराध भी दर्ज किए गए हैं। सभी युवकों से उनके नेटवर्क के विषय में पूछताछ की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews