कुख्यात बदमाश ने गवाह को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

कुख्यात बदमाश ने गवाह को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

संदीप कुमार/जबलपुर। यहां एक कुख्यात बदमाश द्वारा एक गवाह को पीटने और उसका पीटते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया है। लेकिन ये वीडियो इतना हिंसक है और इसमें इतने अपशब्दों का प्रयोग किया गया है कि हम आपको यहां दिखा नहीं सकते।

दरअसल जबलपुर के थाना गोरखपुर में कुख्यात बदमाश लक्की अली ने पांच साल पहले एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था जिसकी गवाही घायल के दोस्त कैलाश कोरी ने दी थी। लक्की लगातार कैलाश कोरी पर अपनी गवाही बदलने दबाव बना रहा था लेकिन कैलाश इसके लिये तैयार नहींं था। इसी से नाराज होकर लक्की अली ने अपने कुछ दोस्तों के साथ पहले तो कैलाश का अपहरण किया फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी डंडे से खूब पिटाई की। इतना ही नहीं, उसने पूरी घटना का वीडियो भी बनवा लिया और इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लक्की पर थाना गोरखपुर में हत्या,लूट जैसे 18 संगीन आपराधिक मामले दर्ज है। इधर पीड़ित युवक को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए  लक्की और उसके दोस्तों की तलाश में जुट गई है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews