
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां हनुमानताल थाना पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के द्वारा 22 जनवरी को हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।
ये है पूरा मामला
22 जनवरी की दोपहर को मृतक रोहन अपने जीजा रिंकू के साथ पैदल कहीं जा रहा था। इस दौरान लक्खू चौधरी ने अपने साथी के साथ मिलकर रोहन का गला दबाकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। वहीं यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पहले मृतक रोहन चौधरी ने आरोपी लक्खू चौधरी को की पत्नी को अपने साथ भगाकर ले गया था। इसी बात से लखखू नाराज हो गया था। जिसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर रोहन को मौत के घाट उतार दिया। बहरहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जिस तरह बीच सड़क पर इस घटना को अंजाम दिया गया, उसे देखकर जबलपुर में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
[dgv_vimeo_video id=”906980925″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
