कोरोना को लेकर जागरूक करने पुलिस उतरी सड़कों पर,अब पुलिसकर्मी करेंगे योगा

कोरोना को लेकर जागरूक करने पुलिस उतरी सड़कों पर,अब पुलिसकर्मी करेंगे योगा

संदीप कुमार/जबलपुर

जबलपुर में जिस तरह से कोरोना की मामले सामने आ रहे हैं अब उसके रोकथाम के लिए प्रशासन के साथ-साथ पुलिस ने भी कमर कस ली है। लोगों को जागरूक करने के लिए जबलपुर रेंज के आईजी सहित एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतर आए हैं।

आईजी भगवत सिंह चौहान के निर्देश पर पुलिस कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में एक जागरूकता रैली निकाली इस रैली का मुख्य उद्देश्य है कि कोरोना से बचने के लिए लोग सतर्क रहें और बिना मास्क के बाहर न निकले। आईजी भगवत सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना कॉल में लगातार ड्यूटी करते हुए पुलिसकर्मी भी परेशान हो गए हैं लिहाजा आईजी ने पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अब सप्ताह में दो दिन सभी पुलिसकर्मी योगा करेंगे चूँकि पहले परेड करवाई जाती थी पर कोरोना काल को देखते हुए परेड बंन्द करवा दी गई है। आईजी भगवत सिंह चौहान शहरवासियों से भी अपील की है कि कोरोना को देखते हुए लोग सावधानी बरतें क्योंकि हाल ही के दिनों में लगातार कोरोना संक्रमण के लोगों में इजाफा हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews