पुलिस ने अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा, आरोपी भागने में कामयाब

पुलिस ने अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा, आरोपी भागने में कामयाब

जबलपुर, संदीप कुमार

जबलपुर पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने एक जीप भी बरामद की है जिसमे की शराब की तस्करी की जा रही थी।

थाना प्रभारी बरगी शिवराज सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बुलेरो क्रमांक एमपी 20 टी 7714 में अधिक मात्रा मे अंग्रेजी शराब बरगी की ओर से जबलपुर की ओर ले जायी जा रही है। सूचना पर सालीवाडा नहर के पास दबिश दी गयी जहां बरगी की ओर से बुलेरो आती दिखी, जिसे रोका गया। बुलेरो का चालक गाड़ी को नहर किनारे खडा कर सकरी रोड का फायदा उठाकर भाग गया, बुलेरो मे चाबी लगी हुई एवं बीच की सीट में कार्टन रखे हुये थे। चैक करने पर 6 कार्टूनो में गोवा अंगे्रजी शराब एवं 2 कार्टन में बाम्बे विस्की अंग्रेजी होना पायी गयी। कुल 400 पाव अंग्रेजी शराब मय बुलेरो वाहन के जप्त करते हुये फरार आरोपी चालक के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्यवाही में कई तरह के सवाल भी उठ रहे है कि जब पुलिस की अच्छी खासी टीम मौके पर थी तो आखिर कैसे आरोपी भाग गया। फिलहाल बरगी थाना पुलिस की ये कार्यवाही पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews