पुलिस ने 30 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा तस्कर, कार में ख़ुफ़िया बॉक्स में छिपाकर रखा 16 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का अवैध गांजा जब्त

पूछताछ के दौरान बुलराजू ने पुलिस को बताया कि गांजा उड़ीसा के टिटलागर टाउन से मोबाइल पर संपर्क कर खरीदा था, जिसे कि जबलपुर में रहने वाले शुभम सोनकर,निवासी भानतलैया को सप्लाई करना था।
Jabalpur ganja smuggler arrested

Jabalpur ganja smuggler arrested

एमपी पुलिस को तीन माह से जिस गांजा तस्कर की तलाश थी, आखिरकार उसे जबलपुर क्राइम ब्रांच ने पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ही ली। क्राइम ब्रांच और बरेला थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड तस्कर बुलराजू राव निवासी आंध्रप्रदेश को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 33 किलो 300 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 16 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है, इसके साथ ही एक लग्जरी कार भी आरोपी से जब्त की है। गांजा तस्कर ने कई बार पहले भी एमपी, यूपी, सीजी पुलिस को चैलेंज देते हुए कह चुका था कि उसे किसी राज्य की पुलिस नहीं पकड़ सकती है।

दरअसल जबलपुर क्राइम ब्रांच एएसपी जितेंद्र सिंह को लगातार सूचना मिल रही थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर जबलपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में खपाया जा रहा है। गांजा तस्करी के इस अपराध को एसपी संपत उपाध्याय ने गंभीरता से लिया और फिर क्राइम ब्रांच की टीम बनी, जो कि बुलराजू के उस रास्ते को तलाश करना शुरू किया, जहां से यह गुजरता है,इससे पहले भी जबलपुर पुलिस ने इसकी घेराबंदी की थी, पर यह पकड़ में नहीं आया।

सूचना मिलते है घेराबंदी की तैयारी की 

एएसपी जितेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बार फिर गांजा तस्कर बुलराजू जो कि मूलता रहने वाला तो कलवापल्ली,आंध्रप्रदेश का रहने वाला है, पर हाल ही में उसने तिलवारा थाना के पास स्थित शास्त्री नगर मे किराए का घर लेकर रह रहा है, और उड़ीसा से गांजा लाकर जबलपुर में सप्लाई करने की तैयारी कर रहा है।

30 किलोमीटर पीछा कर धर दबोचा तस्कर 

आरोपी कार से जबलपुर आ रहा है, यह जानकारी लगते ही एएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को जबलपुर-मंडला बार्डर मे तैनात किया। देर रात बुलराजू सफेद रंग की कार एमपी 20 जेडडी 2740 में बड़ी तदाद में गांजा लेकर जबलपुर आ रहा है। रात को तेज रफ्तार से शहर तरफ आ रहे बुलराजू को क्राइम ब्रांच ने 30 किलोमीटर तक पीछा करते हुए बरेला के के पास घेराबंदी कर पकड़ा और कार को चेक किया तो अंदर कुछ नहीं मिला। इसके बाद जब सघन चेकिंग की गई तो कार के बोनट में इंजर के ऊपर पैक गांजा पुलिस को मिला।

छोटे-छोटे पैकिट बनाकर छिपा रखा था गांजा 

एएसपी जितेंद्र सिंह ने गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर था, जिसने पुलिस से बचने के लिए एक और आधा किलो के पैकिट कार के दरवाजे और इंजन के ऊपर छिपा रखे थे। पुलिस को आरोपी की कार से आधा-आधा किलो के 10 और इंजन में रखे एक-एक किलो के 27 पैकिट रखा हुआ था। कार को देखकर किसी को यह अंदाजा नहीं लग सकता था कि इसमें लाखों रुपए का गांजा रखा हुआ है।

जबलपुर में शुभम सोनकर को सप्लाई होना था गांजा 

पूछताछ के दौरान बुलराजू ने पुलिस को बताया कि गांजा उड़ीसा के टिटलागर टाउन से मोबाइल पर संपर्क कर खरीदा था, जिसे कि जबलपुर में रहने वाले शुभम सोनकर,निवासी भानतलैया को सप्लाई करना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8,20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के पास गांजा के साथ-साथ लग्जरी कार, 2 मोबाइल और 2740 रुपए नगद जब्त किए। बता दे कि इस साल की यह जबलपुर पुलिस की सबसे अवैध गांजा को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews