पुलिस की गांधीगिरी, लॉकडाउन तोड़ने वालों को दे रही अनोखी सजा

पुलिस की गांधीगिरी, लॉकडाउन तोड़ने वालों को दे रही अनोखी सजा

जबलपुर। संदीप कुमार। जबलपुर में बीते 21 मांर्च से लॉक डाउन है, ऐसे में जबलपुर के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह की राह पर जिले के एक थाना प्रभारी भी लगातार चल रहे है। एसपी अमित सिंह जहाँ पूरे शहर में सुबह 7 बजे से रात 1 बजे तक शहर में घूम रहे थे तो वही मदन महल थाना प्रभारी संदीप आयाची 22 मार्च से गरीब और जरूरतमंद को न सिर्फ भोजन बाट रहे है तो वही लोगो को समझाइश भी दे रहे है।

-लॉक डाउन तोड़ने वालों की पूजा कर दी समझाइश
मदन महल टीआई संदीप अयाची लॉक डाउन के दिन से ही लोगों को अलग अलग तरीके से पालन करने की सलाह व हिदायत दे रहे हैं फिर भी लोग बिना वजह बाहर निकलने से नहीं मान रहे। शुक्रवार को मदन महल चौराहा दशमेश द्वार के पास लॉक डाउन तोडकऱ बाहर निकले, बेवजह काम का बहाना बनाने वालों की आरती पूजा की गई। साथ ही उनके हाथ जोडकऱ विनती भी की गई। कि वे बेवजह खुद के साथ दूसरों को खतरे में न डाले।

-थाना प्रभारी और उनके साथ थाना स्टाफ ने लगाया तिलक-उतारी आरती
टीआई संदीप आयाची सहित थाना के अन्य स्टाफ ने लॉक डाउन तोड़ने वालों की आरती उतारी व तिलक वंदन किया साथ ही माला पहनाई इसके बाद आरती भी की गई। कुछ लोगों ने गलती मानते हुए दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात भी कही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews