Jabalpur News: पुलिस को मिली सफलता, IPL में सट्टेबाजी करने वाला 1 युवक गिरफ्तार

IPL Satta Crime

Jabalpur News : जबलपुर की ओमती पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि भंवरताल गार्डन में IPL क्रिकेट की सट्टेबाजी कर रहे 1 सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से लगभग 5 लाख रूपये की सट्टे में लगी रकम भी बरामद की गई है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गार्डन के पास एक युवक दोपहिया वाहन में खड़ा हुआ है जो कि प्रख्यात सटोरिए संजय खत्री, दिलीप खत्री के लिए सट्टे का कारोबार करता है और इस समय वह भारी मात्रा में रकम लेकर जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर युवक की तलाशी ली तब उसके पास से 5 लाख रुपये बरामद हुए।

TI ने दी ये जानकारी

ओमती थाना प्रभारी विरेंद्र पवार ने बताया कि, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उसने बताया कि वह दिलीप खत्री, संजय खत्री और विवेक खत्री के साथ सट्टे के कारोबार से जुड़ा है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, जांच शुरू कर दी गई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews