पुलिस प्रधान आरक्षक अचानक हुआ गायब, मचा हड़कंप

पुलिस प्रधान आरक्षक अचानक हुआ गायब, मचा हड़कंप

जबलपुर।संदीप कुमार।
पनागर थाना में पदस्थ एक पुलिस प्रधान आरक्षक अचानक ही गायब हो गया जिससे कि पुलिस विभाग सहित परिजनों में हड़कप मच गया।आनन फानन में पुलिस ने पुलिस प्रधान आरक्षक की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि वह ओंकारेश्वर में है जिसके बाद परिजनों का राहत मिली।

दरअसल, पनागर थाना में पदस्थ पुष्पेन्द्र पांडेय शनिवार को अचानक लापता हो गया जिसकी जानकारी परिजनों ने थाने से ली पर वहाँ भी किसी को पता नही था कि पुष्पेन्द्र कहा है।इधर परिजनों ने पुष्पेंद्र के गायब होने की सूचना रांझी थाना में दर्ज कराई।पुलिस ने प्रधान आरक्षक की लोकेशन निकाली तो उसकी अंतिम लोकेशन इटारसी बता रही थी जिसके बाद उसका मोबाइल और वायरलेस सेट भी बंद हो गया।प्रधान आरक्षक के परिजनों ने रांझी पुलिस को बताया कि शनिवार को वह ड्यूटी के लिए पनागर थाना निकाला था पर रात तक घर नही पहुँचा ।

जानकारी के लिए पनागर थाना में फोन लगाया गया तो वह थाने भी नही पहुँचा।इधर पनागर थाना प्रभारी आर.के सोनी ने बताया कि जब पुष्पेंद्र को शनिवार को कॉल किया गया तो उसका फोन बंद जा रहा था पर रविवार की रात को उसका फोन लग गया उसने बताया कि वह ऑकेरेश्वर चला गया था अब वहाँ से वापस लौट रहा है।और सोमवार दोपहर तक जबलपुर पहुँच जाएगा।यह जानकारी थाना प्रभारी ने पुष्पेंद्र के परिजनों को भी दी है जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews