आचार संहिता लगते ही पुलिस मुस्तैद, जबलपुर में युवकों से 30 लाख कैश बरामद

उपचुनाव

JABALPUR NEWS : लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही पुलिस एक्शन में आ गई है, जबलपुर की विजय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लड़कों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 लाख रुपए नगद बरामद किए है।

नहीं दे पाए जानकारी 

पुलिस ने तीनों युवकों के पास से एक कार भी जब्त की है। पुलिस गिरफ्त में आए दो युवक दमोह के रहने वाले है जबकि एक जबलपुर का। पुलिस ने अशोक ठाकुर, मौसम यादव और राकेश कोल को पकड़कर 30 लाख रुपए बरामद किए है। तीनों युवकों ने रुपए को लेकर जानकारी नहीं दी है। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews