बमकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बमकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) में बीते दिनों गोरखपुर स्थित चौपड़ा ब्रदर्स की दुकान में हुए बमकांड (Bomb Blast) का आज पुलिस (Police) ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस (Police) ने तीन अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं इस मामले के दो आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि गोरखपुर बमकांड के बाद जब फुटेज खंगाले गए एंव मुखबिरों को अलर्ट किया गया। जिसके बाद दो 16-17 वर्षिय बालकों को पकड़कर पूछताछ की गयी तो पूरी कहानी अपने आप खुलकर सामने आ गयी।

पुलिस ने बताया कि अनमाले बैन, सावन उर्फ अउआ तथा शिब्बू खान के द्वारा दोनों अपराधी बालकों के साथ लगभग दस दिन पूर्व गोरखपुर अखाड़ा के पास तथा शिब्बू खान के घर में योजना बनाई थी कि अब जबलपुर में अनमाले बैन की केवल “तीस-बीस गैंग” की चलेगी। योजना के मुताबिक घटना दिनांक को शिब्बू खान द्वारा उपलब्ध कराई गई एक्टीवा से दोनों अपराधी बालक चौपड़ा ब्रदर्स दुकान पहुंचे और दुकान के बोर्ड पर बम फेंककर फरार हो गए।

बम बनाने की सामग्री की जब्त
पुलिस ने बताया कि सावन मान्या निवासी ईसाई मोहल्ला गोरखपुर को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लते हुए दोनों नाबालिक बालकों की निशानदेही पर बम बनाने की सामग्री जब्त की गई। पुलिस अनमोल बेन और शिब्बू खान की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

गौरतलब है कि गोरखपुर क्षेत्र में बीते दिन उस समय भगदड़ और हड़कंप का माहौल बन गया जब चोपड़ा ब्रदर्स की दुकान में अज्ञात हमलावरों ने बम फेंक दिए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार .
सावन मान्या उर्फ अउआ पिता हंसराज बेन उम्र 24 वर्ष निवासी ईसाई मोहल्ला गोरखपुर,
16 वर्षिय किशोर निवासी पीपल मोहल्ला गोरखपुर,
17 वर्षिय किशोर निवासी साउथ एवेन्यु मॉल के सामने , ग्वारीघाट,

ये है पुलिस गिरफ्त से फरार
अनमोल बेन
शिब्बू खान

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews