पुलिस ने बालक राम पटेल हत्याकांड का किया खुलासा, एक नाबालिक सहित छ: लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बालक राम पटेल हत्याकांड का  किया खुलासा, एक नाबालिक सहित छ: लोग गिरफ्तार

संदीप कुमार।जबलपुर।

होली पर्व में अपनी ससुराल आये युवक बालक राम पटेल की 10 मार्च की शाम को चाकूओं से गोंदकर हत्या कर दी गई थी।इस हत्याकांड का रांझी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नाबालिक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने बालक राम की सिर्फ इसलिए चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी क्योंकि वह अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर तर्ज आवाज कर रहा था महज इतनी सी बात पर आरोपी शनि,हिमांशु,अमन,सुनील,अभिषेक और एक नाबालिग का मृतक से विवाद हो गया।विवाद के दौरान दोनों ही पक्षों में जमकर गाली गलौज भी हुई।उसी समय शनि,अमन और अभिषेक ने लाठियों से उस पर हमला कर दिया इधर हिमांशु ने अपने पास रखे चाकू से बालक राम पर एक के बाद एक कई वार किए।

विवाद होता देख बालक राम के रिश्तेदार भी मौके पर पहुँच कर विवाद शांत करवाया और उसे लेकर सिविल अस्पताल रांझी और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ परीक्षण के दौरान बालक राम की मौत हो गई।इधर सूचना के बाद मौके पर रांझी थाना पुलिस पहुँची और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।आज पुलिस को सूचना मिली कि सभी आरोपी सतपुला के पास छिप कर बैठे हुए जिसके बाद उनकी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और लाठी भी बरामद कर ली है।

इससे पहले भी रांझी में शुभम थापा के साथ हिमांशु यादव, अमन महोबिया ने गुलाल फैंके जाने को लेकर विवाद हुआ था।बताया जा रहा है कि शुभम थापा ने गुलाल डालने से मना किया तो तीनों ने एक राय होकर गाली गलौज की एवं हिमांशु यादव ने चाकू से हमला कर शुभम थापा के वांये हाथ मे चोट पहुचा दी, अमन महोबिया एवं अन्य ने हाथ मुक्कां से मारपीट की तथा तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये थे।

गिरफ्तार आरोपी में शनि उर्फ ऋतिक यादव पिता सुदेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी पंचायती कुंआ के पास गोकलपुर थाना रांझी, हिमांशु यादव पिता हरिराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी पंचायती कुंआ के पास गोकलपुर रांझी, अमन महोबिया पिता अरविंद महोबिया उम्र 18 वर्ष निवासी पुराने सेन्ट्रल बैंक के पीछे गोकलपुर रांझी, अभिषेक पाण्डे पिता सुदेश पाण्डेय उम्र 19 वर्ष निवासी सामुदायिक भवन के पास गोकलपुर रांझी, सुनील यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 42 वर्ष निवासी पंचायती कुंआ के पास गोकलपुर रांझी ,एक 17 वर्षिय किशोर शामिल थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews