अंधे हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अंधे हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार| बुधवार की रात चाकूओं से गोदकर रद्दी चौकी में हुई हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है| जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक मृतक राशिद के खिलाफ जहाँ शहर के कई थानों में मामले दर्ज थे तो वही आरोपी भी आदतन अपराधी है।

गोहलपुर पुलिस की मुतबिक बुधवार की रात मृतक राशिद अपने साथी शमीम के साथ रद्दी चौकी स्थित होटल आता है और वहाँ बैठकर बिरयानी खा रहा होता है कि तभी वहां चारो आरोपी तनवीर,तौसीफ,फैजान एवं साबू पहुँचते है और राशिद से विवाद करने लगते है कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ जाता है कि चारो आरोपी चाकूओं से दनादन राशिद पर वार करने लगते है इस बीच जब शमीम विरोध करता है तो उसको भी चाकू मारकर घायल कर दिया जाता है।इधर वारदात को अंजाम देने के बाद चारो आरोपी मौके से फरार हो जाते है वही अधिक खून बहने से राशिद की मौके पर ही मौत हो जाती है जबकि शमीम को घायल अवस्था मे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।इधर हत्या की सूचना मिलने पर गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजती है वही आरोपी की धर पकड़ में जुट जाती है।

आज मुखबिर से पुलिस को सूचना मिलती है कि अमखेरा के पास आरोपी छिपकर बैठे हुए हैं इस सूचना के आधार पर गोहलपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर दबिश देती है तो पुलिस को वहां पर तौसीफ,फैजान और साबू मिलते हैं जबकि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी तनवीर अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है मृतक रसीद पर हत्या के प्रयास के कई अपराधिक मामले विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं वही हत्या के प्रयास के ही एक मामले में तनवीर अंसारी और राशिद के बीच तनातनी चल रही थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews