Jabalpur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 शातिर चोर सहित 125 दोपहिया वाहन जब्त

Jabalpur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 शातिर चोर सहित 125 दोपहिया वाहन जब्त

Jabalpur News : जबलपुर में IG उमेश जोगा के निर्देश पर कई थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस ने 15 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 125 दोपहिया वाहन जब्त किए है। बता दें कि चोरों की गैंग ने वाहन को जबलपुर सहित नरसिंहपुर, कटनी और हरदा जिले से चुराए थे। फिलहाल, मामले की कार्रवाई की जा रही है।

ऐसे करते थे चोरी

बता दें कि चोर ने सभी वाहन सार्वजनिक स्थानों पर डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल करते थे। IG ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम एक माह से लगातार चोरों के पीछा कर रहीं थी। पुलिस गिरफ्त में आए ये चोर बाइक चोरी करते और फिर इसे कबाड़ियों को बेच दिया करते थे। पुलिस में चोरों के साथ कुछ कबाड़ियों कों भी गिरफ्तार किया है।

[dgv_vimeo_video id=”832593390″]

IG ने कही ये बातें

जबलपुर पुलिस ने एक अच्छी कार्रवाई की है। इतनी बड़ी संख्या में पकड़ी गई चोरी की बाइक को देखने के लिए मैं भी पुलिस लाइन के मैदान आया। पुलिस लाइन मैदान में चोरी की बाइक रखकर ड्रोन कैमरे से शूट किया गया। इस दौरान डीआईजी एसपीएस परिहार, एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ASP प्रियंका शुक्ला, ASP समर वर्मा, ASP संजय अग्रवाल भी मौजूद रहें- उमेश जोगा, IG

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews