Jabalpur News: जबलपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कीटनाशक सहित भारी मात्रा में गांजा किया जब्त

Jabalpur News: जबलपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कीटनाशक सहित भारी मात्रा में गांजा किया जब्त

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में माढ़ोताल पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। बता दें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और ट्रक की तलाशी ली। गांजे की कीमत 37 लाख जबकि कीटनाशक की कीमत 28 लाख रुपए बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक में फर्टिलाईजर के बीच से गांजा और कीटनाशक जब्त कर लिया। साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

ट्रक जब्त

दरअसल, जबलपुर में माढ़ोताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए एक ट्रक जब्त कर लिया। जिसमें से पुलिस को भारी मात्रा में गांजा और 28 लाख का कीटनाशक हाथ लगी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक ड्राईवर को गिरफ्तार किया है। साथ ही, ट्रक मालिक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

मामले की मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पांडे शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शनि यार्ड एनसीसी प्लांट के पास पाटन बायपास यार्ड परिसर में ट्रक सीजी-04-एमटी-5507 में अवैध गांजा रखा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस एनसीसी प्लांट पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति यार्ड परिसर में ट्रक के पास खड़ा हुआ था जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस के द्वारा घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया गया और जब उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मनोज लोधी निवासी महुआखेड़ा थाना सलेहा जिला पन्ना बताया।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने देखा कि ट्रक में भारी मात्रा में सामान भरा हुआ है, जिसे खाली कराया गया। जिसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई। जिसमें 784 नग कीटनाशक कार्टून लोड़ पाये गये एवं ट्रक में कीटनाशक के बीच 4 नग प्लास्टिक की बोरियो में गांजा के पैकिट रखे हुए मिले। जिसके बाद ट्रक ड्राईवार को गिरफ्तार करते हुए जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त सामान को आन्ध्रप्रदेश के मुत्यालम्बापुरम पेडाताडेपल्ली ताडपल्ली गुडेम जिला वेस्ट गोदावरी से लोड़ कर पंजाब के समरा लाजिस्टिक पार्क कोहारा रोड़ सानेवाल लुधियाना में अनलोड करने अपने मालिक के साथ जा रहा था। वहीं, आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”788532459″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews