बहनों पर रखता था बुरी नजर, इसलिए कर दी चाकू घोप कर हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहनों पर रखता था बुरी नजर, इसलिए कर दी चाकू घोप कर हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) के जीरो डिग्री इलाके के पास बीते 2 दिसंबर को हुई नाबालिग किशोर हत्याकांड को विजयनगर थाना पुलिस (Vijaynagar Police) ने आज खुलासा कर दिया है| पुलिस ने हत्या (Murder) के आरोप में दो लड़कों को हिरासत में लिया है| हत्या करने की वजह उनकी बहनों को छेड़ना बताया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
गढफाटक निवासी 16 वर्षीय तरुण अहिरवार 2 दिसम्बर की रात अचानक ही गायब हो जाता है परिजन उसे बहुत तलाश करते है पर वह नही मिलता, अगले दिन किशोर की लाश विजय नगर थाना के जीरो डिग्री इलाके के पास रेलवे लाइन किनारे मिली थी। पुलिस जब इस घटना की पड़ताल शुरू कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालती है तो पता चला कि मृतक तरुण अहिरवार अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था और फिर वापस घर नही लौटा| पुलिस को मृतक किशोर दो अन्य लड़को के साथ दिखा था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के हुलिया के आधार पर तलाश शूरू कर दी| पुलिस की मेहनत रंग लाई और दोनों लड़को को विजय नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस गिरफ्त में आए दोनो ही आरोपियों ने बताया की मृतक किशोर उनकी छोटी बहनों पर गलत नजर रखता था और हमेशा उनसे दोस्ती के लिए दबाव भी बनाया करता था, चूंकि मृतक के पास उनकी बहनों की कुछ तस्वीरें भी थी और वह उन्हें वायरल करने की धमकी भी अक्सर दिया करता था|

परेशान होकर दोनो ने हत्या की बनाई रणनीति 
मृतक किशोर की इन हरकतों से दोनो लड़को ने परेशान होकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई जिसके बाद दोनों में मृतक किशोर को अपनी बहन से मिलवाने के लिए विजय नगर के जीरो डिग्री इलाके में अपने साथ ले गए, दोनों ने मिलकर पहले तो तरुण के मोबाइल से अपनी बहनों की तस्वीरें डिलीट करवाई, इसके बाद चाकू मारकर उसकी हत्या कर वहाँ से भाग गए|

चंद दिनों में ही हुआ हत्याकांड का खुलासा
2 दिसंबर को गढ़ा निवासी नाबालिक किशोर की हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए एक अबूझ पहेली बन गई थी, जिसको देखते हुए जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और उनकी टीम इस हत्याकांड के खुलासे में लग गई | पुलिस की मेहनत रंग भी लाई और जबलपुर पुलिस ने महज कुछ दिन में ही इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews