संदिग्ध हालत में मिला नगर निगम कर्मचारी का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

संदिग्ध हालत में मिला नगर निगम कर्मचारी का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में शुक्रवार को कैंट थाना अंतर्गत मुर्गी मैदान में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। थोड़ी ही देर में क्षेत्रीय लोग वहां पर जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी मुर्गी मैदान पहुंच गए। मृतक के सिर में गहरे घाव के निशान मिले हैं और नजदीक ही भारी पत्थर मिला है जिससे आशंका जताई जा रही है कि भारी पत्थर सिर पर पटक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

लाश के पास ही शराब की खाली बोतलें भी मिली, पुलिस की मानें तो शराब पीने के बाद कुछ लोगों में आपसी विवाद हुआ होगा और उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच शुरू कर दी है, इधर मृतक की पहचान अरविंद राजपूत के तौर पर की गई है जो कि जबलपुर नगर निगम का कर्मचारी है। कल शाम को मृतक अरविंद राजपूत घर से निकला था पर वापस नही लौटा,अरविंद जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में निकल गए। मुर्गी मैदान में मिली लाश की परिजनों ने पहचान कर ली। हालांकि अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि कांचघर निवासी अरविंद राजपूत मुर्गी मैदान कैसे पहुंचा और उसकी हत्या की वजह क्या है। पुलिस अधिकारी आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews