कॉलेज की छात्राओं को भेजे पोर्न वीडियो, धमकी देकर की ब्लैकमेलिंग, ABVP ने किया प्रदर्शन

गिरोह के लोगों ने कॉलेज की करीब 70 छात्राओं को पोर्न और न्यूड वीडियो भेजी इसमें से 53 छात्राओं ने डर के चलते आरोपियों को उनके द्वारा मांगी गई रकम भेज भी दी, अब जबलपुर की साइबर सेल पुलिस एक्शन में आई है।
Jabalpur ABVP

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक शासकीय गर्ल्स कॉलेज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, एक गिरोह के सदस्यों ने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को उनके मोबाइल पर पोर्न वीडियो भेजे और उन्हें ब्लैकमेल कर फंसाया और पैसे भी ऐठ लिए, मामला सामने आने के बाद अब साइबर सेल एक्टिव हो गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है, उधर ABVP ने इस मामले को लेकर कॉलेज पहुंचकर प्रदर्शन किया।

ABVP ने किया मामले का खुलासा 

जानकारी के मुताबिक जबलपुर के  मानकुंवर बाई गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के साथ ब्लैकमेलिंग की घटना का खुलासा हुआ है, घटनाक्रम कई दिनों से चल रहा था लेकिन डर के कारण ये अब तक बाहर नहीं आया मगर आज  जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया तो इसका खुलासा हुआ जिसके बाद प्रिंसिपल ने मदन महल थाना पुलिस को सूचना दी।

पोर्न वीडियो भेजकर कॉल करते फिर धमकाकर ऐठ रहे रुपये  

जिन छात्राओं के साथ ये घटना हुई उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर कुछ दिनों से कुछ लोग पोर्न वीडियो भेजकर उन्हें परेशान कर रहे थे, ये लोग पुलिसकर्मी बनकर बात करते और फिर उस वीडियो से छात्राओं का संबंध जोड़कर ब्लैकमेलिंग करते।

70 छात्राओं को भेजे न्यूड वीडियो, 53 ने रुपये भेज दिए  

गिरोह के लोगों ने कॉलेज की करीब 70 छात्राओं को पोर्न और न्यूड वीडियो भेजी इसमें से 53 छात्राओं ने डर के चलते आरोपियों को उनके द्वारा मांगी गई रकम भेज भी दी, अब जबलपुर की साइबर सेल पुलिस एक्शन में आई है, पुलिस तकनीकी आधार पर उन नंबरों का सोर्स पता कर रही है जहाँ से पोर्न वीडियो भेजे जा रहे थे।

[dgv_vimeo_video id=”1006563588″]

[dgv_vimeo_video id=”1006563786″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews