MP High Court में जज बने प्रणय वर्मा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Jabalpur News

जबलपुर, संदीप कुमार। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रणय वर्मा को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट में में न्यायाधीशों की कमी थी लिहाजा इसके चलते केस भी पेंडिंग हो रहे थे। इस बीच अच्छी खबर यह है कि देश के राष्ट्रपति ने न्यायाधीश प्रणय वर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी हैं।

इंदौर पहुंचे सीएम शिवराज, वैक्सीनेशन को लेकर दी समझाइश

बता दें कि न्यायाधीश प्रणय वर्मा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विपिनचंद्र वर्मा के पुत्र हैं। उन्होने मध्यप्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता रवीश कुमार अग्रवाल के साथ ही अपनी वकालत को आगे बढ़ाया था। उनका का जन्म 12 दिसंबर 1973 को हुआ था। करीब 3 साल तक मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अधिवक्ता के तौर पर रहने के बाद जज बने प्रणय वर्मा को पीआईएल और सिविल के केसों में खासी महारत हासिल है। गौरतलब है कि मार्च 2021 को सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने प्रणय वर्मा को न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की थी जिसे भारत के राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद केंद्र सरकार के कानून मंत्रालय ने नियुक्ति की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews