गर्मी में परेशान नहीं होंगे कैदी, विधायक ने सेंट्रल को दिए पंखे

गर्मी में परेशान नहीं होंगे कैदी, विधायक ने सेंट्रल को दिए पंखे

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) के नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल (Central Jail) में सजा काट रहे कैदी अब जेल की हवा के साथ साथ भाजपा विधायक की हवा खाएंगे जी हाँ सुनने में ये आपको अजीब जरूर लग रहा है पर ये सच है।

दरअसल, जबलपुर के केंद्रीय नेताजी सुभाषचंद्र बॉस जेल की नई बैरक में सजा काट रहे कैदी इन दिनों गर्मी से परेशान है आलम ये है कि ऐसे में कुछ कैदी की तबियत नासूर भी हो रही है।लगातार कैदियों की बिगड़ती तबियत को देखते हुए कैंट विधानसभा के भाजपा विधायक अशोक रोहाणी ने अब जेल में कैदियों के लिए पंखे भेंट किये है।आज भाजपा विधायक अशोक रोहाणी ने जेल प्रबंधन को 31 पंखे दिये है जो कि कैदियों की नई बैरक में लगेंगे।अपनी बैरक में पंखे पाकर कैदियों के जहाँ चेहरे खिल गए है तो वही वरिष्ठ जेल अधीक्षक गोपाल ताम्रकार ने भाजपा विधायक को धन्यवाद दिया है।विधायक अशोक रोहाणी का कहना था कि वाकई में कैदी गर्मी में परेशान होते है भले ही वो अभी अपराधी है और किसी न किसी अपराध में सजा काट रहे हो पर उससे पहले वो इंसान है और गर्मी में कही न कही उन्हें भी तकलीफ होती होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews