ओबीसी आरक्षण पर रोक जारी रहेगी ,हाई कोर्ट में सुनवाई आगे बढ़ी

ओबीसी आरक्षण पर रोक जारी रहेगी ,हाई कोर्ट में सुनवाई आगे बढ़ी

जबलपुर।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (high court) जबलपुर में ओबीसी (obc) को 27% आरक्षण (reservation) देने के मामले में सभी याचिकाओं पर सुनवाई आगे बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट में ओबीसी को 27% आरक्षण देने के राज्य सरकार (state government) के फैसले पर रोक लगा दी थी। यह रोक अभी भी जारी रहेगी ।इस मामले में अब अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

राज्य सरकार ने ओबीसी का आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% किया था जिस पर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी और हाईकोर्ट ने उस पर रोक लगा दी थी। एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा था कि वह न्यायपालिका में बढे हुए आरक्षण को लागू नहीं करेगी और ना ही कमजोर और गरीब वर्गों के लिए दिए गए 10% आरक्षण को लागू करेगी ।हाई कोर्ट ने इस बारे में राज्य सरकार से नोटिफिकेशन जारी करने को भी कहा था ।हाई कोर्ट का मानना है कि यदि ऐसा किया जाता है तो यह सुप्रीम कोर्ट की मंशा, कि आरक्षण 50% से ज्यादा ना हो ,के विपरीत होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews