सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय ने निकाली रैली, सीएए का विरोध जारी

सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय ने निकाली रैली, सीएए का विरोध जारी

जबलपुर। सीएए और एनआरसी को लेकर लगातार पूरे प्रदेश में विरोध चल रहा है। लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए सड़कों पर धरना दिया। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने एक विशाल रैली निकाली और प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपा।

मुस्लिम समुदाय के लोगों की मांग है कि केंद्र सरकार ने सीएए और एनआरसी का कानून को जो भारत मे लागू किया है वह पूरी तरह से गलत है और इस कानून का हम विरोध करते हैं। आज भी सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं और पुरुष अपने हाथों में तिरंगा झंडा थामे हुए कलेक्ट्रेट जाने के लिए एक विशाल रैली लेकर निकले पर पुलिस ने उन्हें छोटी ओमती पर ही रोक लिया।इस दौरान रैली में पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मौजूद थे। हम आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जबलपुर में बीते 3 दिनों से लगातार मुस्लिम समुदाय रैली, सभा, धरना कर अपना विरोध जता रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews