जबलपुर में चलाया गया धरपकड़ अभियान, पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में की गई कांबिंग गस्त

जबलपुर में चलाया गया धरपकड़ अभियान, पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में की गई कांबिंग गस्त

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में लगातार फरार आरोपियों वारंटीओं की धरपकड़ अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा की अगुवाई में जबलपुर पुलिस द्वारा शहर में कांबिंग गस्त की गई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई, जिसमें 207 गैरम्यादी वारंटियों, 354 गिरफ्तारी वारंटियों और लंबित मामलों में फरार चल रहे 11 आरोपियों को पकड़ा गया। साथ ही, जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। वहीं, 161 जमानती वारंट भी तामील किये गये। बता दें यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार राज्य के समस्त जिलों में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर की दरमियानी रात्रि में की गई है।

जिले के सभी थाना प्रभारी हुए शामिल

इस कांबिंग गस्त में पुलिस के आला अधिकारी समेत जिले के सभी थाना प्रभारी शामिल हुए। जिनके द्वारा आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए दबिश दी गई। गश्त के दौरान लगातार अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया था, जिनकी एक लिस्ट पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने प्रत्येक थाना प्रभारियों को बनाने के लिए कहा था। जिसके आधार पर आरोपियों को दबोचने के लिए उनके ठिकानों पर देर रात उस समय दबिश दी गई, जब वह चैन से अपने घरों में सो रहे थे। वहीं, अचानक पुलिस को देख कर इन अपराधियों ने भागने का प्रयास भी किया लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए इन्हें दबोच लिया।

[dgv_vimeo_video id=”780250272″]

बनाई गई 3 से 4 टीमें

कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक थाने में 3 से 4 टीमें बनाई गई। एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक / सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। वहीं, रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गोपाल खांडेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर/ यातायात प्रदीप शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गई।

[dgv_vimeo_video id=”780250190″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews