रेल पटरी चोर गिरफ्तार, पुलिस के निशाने पर रेलवे के अधिकारी आकर कर्मचारी, तलाश जारी

रेल पटरी चोर गिरफ्तार, पुलिस के निशाने पर रेलवे के अधिकारी आकर कर्मचारी, तलाश जारी

Jabalpur Rail track thief arrested : जबलपुर के शहपुरा भिटौनी रेलवे स्टेशन से रेल पटरी चोरी होने के मामले में आरपीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम पीर मोहम्मद है। आरपीएफ ने अपनी जांच में यह भी पाया कि पटरी चोरी होने में इंजीनियर विभाग के भी कई कर्मचारी शामिल है जिन के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। आरपीएफ ने तकरीबन 1 टन लोहा सहित एक ट्रक भी जप्त किया है। आरपीएफ उन रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की तलाश में जुट गई है जो कि चोरी के खेल में शामिल थे।

ट्रेक से निकाली गई पुरानी पटरियों को ट्रक ड्राइवर पीर मोहम्मद ने किया चोरी  

जानकारी के मुताबिक भिटौनी स्टेशन के पास 15 जनवरी से 25 जनवरी के बीच लगभग 600 मीटर की रेल पटरिया बदली गई थी, इसके बाद पुरानी पटरियों को बदलकर यार्ड में रखना था। लेकिन इससे पहले ही चोर पटरियों को चुरा कर ले गए। मामला सामने आने के बाद जब आरपीएफ ने इसकी जांच शुरू की तो ट्रक ड्राइवर पीर मोहम्मद को तो गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपी अभी भी आरपीएफ की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस के निशाने पर रेलवे के अधिकारी कर्मचारी भी 

सूत्रों के मुताबिक अभी तक करीब 80000 रुपए का लोहा बरामद हो चुका है, इसके अलावा महाराजपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में आरपीएफ ने रेलवे का लोहा भी बरामद किया है। वही लोहा चोरी के मामले में रेल मंडल के इंजीनियर विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रेल इंजीनियर विभाग को लोहा चोरी होने की भनक क्यों नहीं लगी और जब इसकी जानकारी उन्हें लग गई थी तो फिर क्यों आरपीएफ में शिकायत नहीं की?

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews