रेल्वे का मदनमहल अंडरब्रिज मंगलवार से 90 दिनों के लिए हुआ बंद, रेल्वे ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांगी थी अनुमति

रेल्वे का मदनमहल अंडरब्रिज मंगलवार से 90 दिनों के लिए हुआ बंद,  रेल्वे ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांगी थी अनुमति

जबलपुर, संदीप कुमार| मदन महल रेलवे स्टेशन के अंडर ब्रिज की लंबाई बढ़ाई जानी है लिहाज़ा इसको देखते हुए पश्चिम मध्य रेल्वे ने आगामी 90 दिनों के लिए अंडर ब्रिज को बंद कर दिया है जिसके चलते अब ना सिर्फ मदन महल बल्कि अन्य रोडो में भी यातायात का दबाव बढ़ेगा ऐसे में कई जगह जाम की भी स्थिति बनेगी इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी कर ली है।

अंडर ब्रिज की बड़ाई जानी है लंबाई….
मदन महल रेलवे स्टेशन का विस्तार करने के लिए पश्चिम रेल में मदन महल अंडर ब्रिज की लंबाई बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे कि लगभग 10 मीटर तक यह लंबाई बढ़ाया जाना है जिसको लेकर मंगलवार से अंडर ब्रिज का काम शुरू होना है ऐसे में आगामी 90 दिनों के लिए यह अंडरब्रिज बंद हो जाएगा इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर पूर्णता प्रतिबंध भी रहेगा।

पश्चिम मध्य रेलवे सभी पालतेफार्मो का कर रहा है विस्तार……
पश्चिम मध्य रेलवे इन दिनों सभी स्टेशनों के प्लेटफार्म का विस्तारीकरण करने में लगा हुआ है इसी क्रम में मदन महल रेलवे स्टेशन को भी बढ़ाया जा रहा है इसी कार्ययोजना में प्लेटफार्म नंबर एक को चौड़ा करने के लिए रेलवे अंडर ब्रिज की लंबाई तकरीबन 8 से 10 मीटर तक बढ़ाई जानी है जिसके लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने आगामी 90 दिनों के लिए मदन महल अंडरब्रिज को बंद कर दिया है।

राज्य शासन से रेल्वे ने ली अनुमति…..
पश्चिम मध्य रेलवे ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी जो कि उसे मिल गई है, ऐसे में अब मदन महल अंडरब्रिज को चौड़ा करने के लिए आगामी 90 दिनों तक रास्ते को बंद कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक ब्रिज की चौड़ाई ही नहीं सिर्फ लंबाई को भी बढ़ाना जरूरी है इस काम को करने के लिए 2 माह पूर्व से ही सर्वे चल रहा था खास बात यह है कि ब्रिज की लंबाई बढ़ाने के लिए रेलवे के पास पर्याप्त जगह है और उसे किसी भी निर्माण कार्य को तोड़ना नहीं पड़ेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews