जबलपुर पहुंचे राजपाल यादव ने पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला, लोगों से की अपील

जबलपुर पहुंचे राजपाल यादव ने पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला, लोगों से की अपील

जबलपुर| संदीप कुमार| कोरोना वायरस संक्रमण में आम लोगो को पुलिस प्रशासन लगतार जागरूक कर रही है| इसी कड़ी में अब फ़िल्म अभिनेता सड़को पर उतर कर आम लोगो को घरों पर रहने और सोशल डिस्टेन्स का पालन करने की अपील कर रहे है।संस्कारधानी पहुंचे बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन का पालन करने की अपील की है। अपनी गुरु माता के देहांत के बाद उनके अंतिम दर्शन करने जबलपुर पहुंचे एक्टर राजपाल यादव ने शहर में काम कर रहे वालेंटियर्स और सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया, ब्लूम चौक पर उन्होंने अपनी कार रुकवाकर वालेन्टिर्स और पुलिस कर्मियों से बात की और शहर में किये गए लॉक डाउन की सराहना की।

मीडिया के माध्यम से की अपील…..
फ़िल्म अभिनेता राजपाल ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग रखें और प्रशासन का सहयोग करें। घरों में रहने के दौरान ज्यादा से ज्यादा मैडिटेशन करें जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिले। कुछ देर रुकने के बाद राजपाल अपने सफर पर निकल पड़े।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews