राकेश बोले-हेलीकॉफ्टर खरीदने के लिए पैसा है, जनता के लिए बजट का रोना रोती है सरकार

राकेश बोले-हेलीकॉफ्टर खरीदने के लिए पैसा है, जनता के लिए बजट का रोना रोती है सरकार

 भाजपा पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ होने वाले किसान आंदोलन की रणनीति बनाने जबलपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पाखंड की राजनीति बंद करें। सरकार के पास हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए पैसा है, लेकिन जनता की समस्याओं को हल करने के लिए बजट का रोना रोती रहती है।

दरअसल कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने केंद्र सरकार से पैसा ना आने पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देने का बात कही थी। जिस पर राकेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के हर राज्य को बराबरी का दर्जा देती है। कांग्रेस सरकार पाखंड की राजनीति कर रही है।  मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार सोने का नाटक कर रही है और जो सोने का नाटक करता है उसे जगाना बहुत मुश्किल होता है।  राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार वो काम कर रही है, जिससे कांग्रेस पार्टी को लाभ हो ना की जनता का। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कांग्रेस केंद्र पर दोषा रोपण कर प्रदेश की जनता को भ्रम में डालने की कोशिश कर रही है। बीजेपी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सड़कों पर उतरेगी और आंदोलन करती रहेगी।राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews