राकेश सिंह बोले- ‘भाजपा का हर कार्यकर्ता टाइगर की तरह चुस्ती और फुर्ती वाला’

राकेश सिंह बोले- ‘भाजपा का हर कार्यकर्ता टाइगर की तरह चुस्ती और फुर्ती वाला’

जबलपुर| संदीप कुमार| शिवराज मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बाद जबलपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने कहा कि नया मंत्रिमंडल बेहद सक्षम और अनुभवी है और अब प्रदेश के विकास में और तेजी आएगी और समान रूप से पूरे प्रदेश का विकास होगा|

महाकौशल की उपेक्षा के संदर्भ में किए गए प्रश्न के जवाब में राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है और किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा होने नहीं दी जाएगी., ज्योतिरादित्य सिंधिया के टाइगर अभी जिंदा है बयान पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा किए जा रहे कटाक्ष पर जवाब देते हुए सांसद राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता टाइगर की तरह चुस्ती और फुर्ती वाला है उसे किसी सहारे या मदद की जरूरत नहीं है और वह अपने आप में ही सक्षम है. कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है इसके अलावा उनके पास कोई काम नहीं बचा है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं के द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी को खारिज करते हुए कहा कि सभी को प्रदेश के विकास की तरफ ध्यान लगाना चाहिए और इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए क्योंकि सभी एकजुट होकर प्रदेश की जनता को राहत देने के काम में लगे हुए हैं. कोरोना संक्रमण काल चल रहा है और ऐसे में प्रदेश सरकार जनता से सीधे संवाद करके उनकी समस्याओं को दूर कर रही है इसके साथ ही उद्योग और रोजगार के नए साधन खोजने का प्रयास भी कर रही है जिससे प्रदेश की जनता को आर्थिक फायदा हो सके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लोकतंत्र यात्रा पर उन्होंने कहा की कमलनाथ और कांग्रेस को कम से कम अब लोकतंत्र की चिंता तो हुई यह अच्छी बात है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews