विवेक तनखा पर बरसे राकेश सिंह, बोले- जमातियों ने फैलाया कोरोना

विवेक तनखा पर बरसे राकेश सिंह, बोले- जमातियों ने फैलाया कोरोना

जबलपुर/संदीप कुमार

भोपाल और इंदौर मे बेकाबू ढंग से फैल रहे कोरोना संक्रमण के लिए तब्लीगी जमात ज़िम्मेदार है, ये कहना है मध्य प्रदेश में कोरोना से लड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए टास्क फोर्स के सदस्य और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का। जबलपुर में राकेश सिंह द्वारा जरूरत मंदो के लिए गुरूवार को करीब 30 हजार मास्क पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए पहुंचाए जा रहे थे, इस मौके पर राकेश सिंह ने भोपाल और इंदौर मे बेकाबू ढ़ंग से फैल रहे कोरोना संक्रमण के लिए तब्लीगी जमात ज़िम्मेदार बताया है।

राकेश सिंह का कहना है कि दोनों ही प्रमुख शहरों मे जिस ढ़ंग से कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है, उससे हालात चिंताजनक और ज्यादा गंभीर हो गए है, सांसद राकेश सिंह ने इस दौरान कांग्रेस नेताओ पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के ट्वीट पर पलटवार करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस को इस समय भी राजनीति सूझ रही है,जबकि ये वक्त राजनीति करने की बजाए संगठित होकर लड़ने का है। दरअसल तन्खा ने एक ट्वी्ट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी थी। ये बधाई उन्हे कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा का रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए दी थी, जिसमें उनके द्वारा बिना मंत्रीमंडल के 24 दिनों से ज्यादा सरकार चलाने का ज़िक्र किया गया है। इस ट्वीट पर सांसद राकेश सिंह ने तन्खा को आड़े हाथों लिया और कहा कि ये बुद्धि के अतिरेक से कम नहीं है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए भाजपा द्वारा टाॅस्ट फोर्स का गठन किया गया है, इस टीम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह भी शामिल है। इस टाॅस्क फोर्स के सदस्य होने के चलते वे कोरोना से लड़ने अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री तक भेज रहे है, इसी क्रम मे लगातार चल रहा अनाज़ और मास्क ड्रिस्ट्रीब्यूशन का काम भी जारी है,अब तक करीब 55 हज़ार से ज्यादा माॅस्क का वितरण किया जा चुका है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews