सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस को घेरा, कहा- “बच्चों के भविष्य को लेकर कर रही राजनीति”

सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस को घेरा, कहा- “बच्चों के भविष्य को लेकर कर रही राजनीति”

जबलपुर, संदीप कुमार। गैर भाजपाइयों के जेईई और नीट की परीक्षा टालने की मांग पर लोकसभा सचेतक राकेश सिंह ने कहा है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ राजनीति कर खिलवाड़ कर रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए ग्वालियर-चंबल अंचल में यात्रा कर रही है, ये किसानों को धोखा देने वाली सरकार है जिनके समय मे रेत का खनन चरम पर था आज वो नदी बचाने के लिए यात्रा कर रहे हैं।

कोरोना काल मे नीट और जेईई की परीक्षा कराने को लेकर गैर भाजपाई मोदी सरकार के खिलाफ एक हो गए है और अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।विपक्ष के इस हमले के बाद अब लोकसभा सचेतक राकेश सिंह का बयान सामने आया है। जबलपुर में आज मीडिया से बात करते हुए लोकसभा सचेतक और जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने कहा है कि कांग्रेस और उसके अन्य सहयोगी दल युवाओं के भविष्य के बीच अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। राकेश सिंह ने कहा है कि कोरोना काल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में महत्वपूर्ण और कड़े निर्णय लिए है उससे बहुत सारी चुनौतियाँ से देश बचा है, ऐसे में आज युवाओं की परीक्षा को लेकर जिस तरह से राजनीति हो रही है ये पूरी तरह से गलत है।राकेश सिंह ने कहा कि कल जब कोरोना में लॉक डाउन लगा तो उन्होंने इसका भी विरोध किया पर जब लॉक डाउन बढ़ा तो विपक्ष ने कहा कि इसे और बढ़ना चाहिए, अब बच्चों की परीक्षा जब समय पर सरकार इस कोरोना के बीच करवाने की तैयारी में जुट गई है तो विपक्ष को इसमे भी एतराज होने लगा है। आज सरकार के सामने दो चुनोतियाँ है एक बच्चों का भविष्य और दूसरा कोविड-19 से बचाव। इस बीच विपक्ष जो युवाओं को लेकर राजनीति कर रही है ये कहीं से भी सही नही है।

लोकसभा मुख्य सचेतक ने कहा कि कांग्रेस और उसके अन्य सहयोगी दल के पास आज कोई मुद्दा नहीं है और दुर्भाग्य है कि युवाओं के भविष्य से कांग्रेस खिलवाड़ कर रही है जो कि गलत है। इधर उपचुनाव के ठीक पहले कांग्रेस की नदी यात्रा, पर्यावरण बचाओ मुद्दे पर भी सांसद राकेश सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए यात्रा कर रही है। युवाओं को धोखा देने वाली पार्टी कांग्रेस है जिनके समय रेत का खनन हुआ करता था आज वही नदी बचाओ यात्रा कर रही है इससे कुछ भी इन्हें हासिल होंने वाला नही है क्योंकि जनता इन्हें जान चुकी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews