जबलपुर| जबलपुर के रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय मे कल हुए विवाद का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जहाँ विश्विद्यालय के भीतर बेसबाल लेकर उपद्रवी दौड़ रहे है।इस पूरे मामले के बाद कह सकते है कि विश्विद्यालय सुरक्षा ताक पर है।कोई भी असमाजिक तत्व आसानी से विश्वविद्यालय के अंदर हथियार लेकर मारपीट कर सकता है। कल शाम को भी विश्वविद्यालय मे जूनियर्स के साथ कुछ असमाजिक तत्वो का विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की आरोपी बेसबाॅल और डंडे लेकर देवेन्द्र छात्रावास और फिर विश्वविद्यालय के अंदर बेखौफ होकर घुस गए और छात्रो के साथ मारपीट तक कर डाली।कल हुए मारपीट की घटना आक्रोशित छात्रावास के छात्रों ने विश्वविद्यालय मे तालाबंदी कर दी।इधर तालाबंदी की सूचना मिलने पर कुलसचिव डॉ कमलेश मिश्रा सहित सिविल लाइन थाना के टीआई मौके पर पहुँच छात्रो को समझाईश दी और उन्हें जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
RDVV यूनिवर्सिटी में मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, छात्रों ने की तालाबंदी
Written by:Mp Breaking News
Published:





