भीषण गर्मी से जूझ रहे जबलपुर में बच्चों को राहत, कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय

भीषण गर्मी से जूझ रहे जबलपुर में बच्चों को राहत, कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर में भी गर्मी अपना भीषण असर दिखा रही है, सुबह सूरज निकलते ही तेज तपिश का एहसास करा रहा है, आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर आवाजाही कम होने लगती है, बेहद जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है, वही तापमान अप्रैल के पहले हफ्ते में ही रिकार्ड कायम करने की तरफ़ बढ़ रहा है, इस गर्मी में सबसे ज्यादा परेशान स्कूली छात्र है, एक अप्रैल से सभी स्कूल शुरू हो चुके है, ऐसे में गर्मी में छात्रों को स्कूल जाना पड़ रहा है, कोरोना के चलते लंबे समय बाद खुले स्कूल में बच्ची की उपस्थिति भी अनिवार्य है, ऐसे में भीषण गर्मी में बच्चे स्कूल जाने मजबूर है।लेकिन अब कलेक्टर के आदेश के बाद छात्रों के साथ ही परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें… रामनवमी को लेकर सीएम शिवराज ने जनता से की ये अपील

जबलपुर कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी. ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय निर्धारित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि शहर के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। मतलब सुबह 7 बजे से 12:00 बजे तक ही कक्षाएं लगाई जा सकेगी। इस आदेश को आज से ही प्रभावी कर दिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews