व्यापारियों को राहत, रेलवे दे रहा मालभाड़ा में बड़ी छूट

व्यापारियों को राहत, रेलवे दे रहा मालभाड़ा में बड़ी छूट

जबलपुर| संदीप कुमार| कोरोना संकट के कारण घाटे में चल रहे रेलवे ने अब आमदनी बढ़ाने के लिए नया तरीका अपनाया है। पैसेंजर ट्रेनों में घट रही यात्रियों की संख्या के चलते रेलवे ने व्यापारियों को अपना माल एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने ले जाने के लिए किराए में छूट देने का फैसला लिया है।

जबलपुर मंडल के डीआरएम संजय विश्वास ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले सिर्फ 500 और 1500 किमी दूरी के लिए मालभाड़ा में छूट दी जाती थी लेकिन अब 0- 50 किमी तक 50 %, 51-75 किमी तक 25%, 76-90 किमी तक 10 % तक छूट दी जाएगी। 91-100 किमी तक किराए में कोई छूट नहीं मिलेगी। ये स्कीम सभी प्रकार के सामान को मालगाड़ी द्वारा लाने ले जाने पर लागू होगी। जिससे व्यापारियों और उद्योगपतियों को अब काम मात्रा का सामान भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए रेलवे का सहारा मिल सकेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews