रिटायर्ड टीचर ने की पुलिस में शिकायत, स्कूल शिक्षक पर नाबालिग बेटे का ब्रेन वाश कर धर्मांतरण कराने का आरोप

पिता ने कहा कि उनका 15 वर्षीय बेटा उन्हें यह भी धमकी दे रहा है, कि माता-पिता के धर्म बदलने पर ही वो उनके साथ रहेगा, वर्ना अकेला केरल चला जाएगा।
रिटायर्ड टीचर ने की पुलिस में शिकायत, स्कूल शिक्षक पर नाबालिग बेटे का ब्रेन वाश कर धर्मांतरण कराने का आरोप

जबलपुर शहर के आधारताल क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर्ड टीचर ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके 15 वर्षीय बेटे का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। पिता सत्यनारायण का कहना है कि सेंट जेवियर स्कूल में 10 वीं क्लास में पढ़ता है।

शिकायत में पिता ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिनों से स्कूल टीचर पलक सिंह के पास ट्यूशन जा रहा था, वहीं पर एक फादर से उसकी मुलाकात हुई और फिर उसका ब्रेनवाश हो गया। पिता ने बताया कि 15 साल का बालक ना सिर्फ माता-पिता से अभद्रता कर रहा है, बल्कि हाथों में हथियार लेकर घर पर तोड़फोड़ भी मचा रखा है। पिता सत्यनारायण शर्मा शासकीय स्कूल से रिटार्यड शिक्षक है।

हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीर फाड़ने का आरोप 

पिता ने बताया कि उनका बेटा रोज चर्च जाने की जिद करता है। मना करो तो गाली-गलौज करता है। इतना ही नहीं उसने गुस्से में आकर घर पर लगे हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें फाड़ दी, घर के दरवाजे में तोड दिए। पिता का आरोप है कि टीचर और फादर के द्बारा उनके बेटे का ब्रेनवाश किया गया है।

माता पिता को दे रहा धमकी  

पिता ने कहा कि हर काम के लिए वह फादर और टीचर पलक सिंह को काॅल करता है और जैसा वो बोलते है, वह वैसा करता है। 15 वर्षीय बेटा उन्हें यह भी धमकी दे रहा है, कि माता-पिता के धर्म बदलने पर ही वो उनके साथ रहेगा, वर्ना अकेला केरल चला जाएगा। पिता की शिकायत पर आधारताल थाना पुलिस थाने ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews