अफवाह निकली कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की खबर

अफवाह निकली कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की खबर

संदीप कुमार।जबलपुर।

जिले में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज़ घूम रहा है इस तरह की अफ़वाह स्थानीय अखबारों और सोशल मीडिया में चल रही है जिस पर की आज कलेक्टर भरत यादव ने विराम दिया है।कलेक्टर भरत यादव ने आम लोगों से अपील की है कि वह इस तरह की अफ़वाहों से बच कर रहे।  ज़िला प्रशासन को परेशान करने के लिए कुछ लोग कोरोना वायरस से पीड़ित एक संदिग्ध मरीज़ की जबलपुर में होने की सूचना दी थी जिसको लेकर रविवार को रात भर स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपनी टीम के साथ तलाश करते रहे पर वह नही मिला।

आज इस खबर के बाद कलेक्टर भरत यादव ने कहा है कि जिसने भी इस तरह की अफ़वाह फैलाई है उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी साथ ही उन्होंने अपील की है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए मास्क का उपयोग लोग करे इतना ही नही भीड़ से भी दूर रहने की अपील कलेक्टर ने की है।

मदनमहल निवासी युवक को दिल्ली से आना बताया गया है
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया में कल दोपहर से अफ़वाह चल रही थी कि एक युवक जो कि दिल्ली से आया हुआ है वो कोरोना वायरस संदिग्ध है और शहर में घूम रहा है।ये खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और ज़िला प्रशासन युवक को तलाश करने लगा और आख़िर जब युवक नही मिला तो कलेक्टर ने इस पूरी खबर का खंडन किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews