Jabalpur News: डुमना एयरपोर्ट का रनवे बनकर हुआ तैयार, कई शहरों की बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी

Jabalpur Dumna Airport

Jabalpur News : 412 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा डुमना एयरपोर्ट का रनवे बनकर तैयार हो चुका है। अब जल्द ही इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। नया रनवे शुरू होने से कई शहरों की एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एयूरोनोटिकल एयर पब्लिकेशन (एआईपी) में देरी होने के कारण एयरपोर्ट प्रशासन नोटिस टू एयरमैन जारी करे शुरू कर सकता है। अभी जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और इंदौर के लिए फ्लाइट है जबकि नया रनवे बनने के बाद रायपुर, जयपुर, पटना, लखनऊ की एयर कनेक्टिविटी बढ़ सकती है।

DGCA और DCS ने किया निरीक्षण

एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ रनवे की लंबाई बढ़ाकर 2,750 मीटर हो जाएगी। डीजीसीए और डीसीएस ने इसका निरीक्षण भी कर लिया है लेकिन शुरू होने में अभी भी लगता है कुछ देरी होगी। नया रनवे शुरू होने पर कई कंपनियां विमान सेवाएं शुरू कर सकती हैं। एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग के साथ एयरोब्रिज का काम भी शुरू हो गया है, यह एक तरह का पुल होता है।

जानें खासियत

इसकी लंबाई 30 मीटर है जिसके जरिए यात्री बोर्डिंग के बाद टर्मिनल बिल्डिंग से सीधे विमान गेट पर पहुंच जाएंगे और उनका सामान भी विमान तक पहुंचाया जाएगा। बताया जाता है कि यह आधा मुवेल होगा, इसका अगला हिस्सा लचीला होता है जो कि विमान के लैंड करने पर उसके गेट से जोड़ा जाता है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews