सपा नेता सैकड़ों समर्थकों समेत बीजेपी में शामिल, शिवराज ने दिलाई सदस्यता

samajwadi-party-worker-join-bjp-in-jabalpur

जबलपुर। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के समर्थन में पुर्व मुख्यमंत्री शिवरा�� सिंह चौहान चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रविवार को वह भोपाल से विशेष विमान से जबलपुर पहुंचा। यहां उन्होंंने लोकसभा प्रत्याशी राकेश सिंह के समर्थन में उन्होंंने जनसभा की। शिवराज सिंह चौहान रामनगर शाहपुरा नगर आगमन हुआ जिसमें समस्त कार्यकर्ता और पूर्व विधायक  प्रतिभा सिंह स्वागत किया। इसके बाद शिवराज सिंह ने कहा कि तुम्हारा मामा अभी भी जिंदा है और आप लोग मामा को जरूर याद करेंगे। बिजली गोल होगी तो मामा याद आएंगे स्वस्थ की सुविधा नहीं मिलेगी तो मामा याद आएंगे। लाड़ली लक्ष्मी योजना  मैं सुविधा नहीं मिलेगी तो मामा याद आएंगे। ऐसी अनेक योजनाओं की जानकारी शिवराज सिंह चौहान ने दी और उनके साथ जबलपुर जिले में से जिला संयोजक आशीष दुबे जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी लोग इस चुनावी सभाओं पर है। सभा के बाद सामाजवादी पार्टी के भूपेंद्र सिंह समेत 200  से ज्यादा कार्यकर्ताओ  ने भाजपा की सदस्यता ली। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews