शिकारियों ने सांभर को घेरकर मारा, वन विभाग ने आरोपियों को पकड़ा

शिकारियों ने सांभर को घेरकर मारा, वन विभाग ने आरोपियों को पकड़ा

Winter hunting at sunrise. Hunter moving With Shotgun and Looking For Prey.

संदीप कुमार/जबलपुर। नागपुर-जबलपुर हाइवे के पास कुछ लोगों ने एक सांभर का शिकार किया लेकिन वन विभाग के अमले ने समय रहते दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दस किलों मांस भी बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बरगी के इंद्रमन तालाब के पास इन शिकारियों ने खेत में घूम रहे एक सांभर को घेरकर उसे तालाब की ओर खदेड़ा। जैसे ही सांभर तालाब के पास पहुंचा तो उसे पकड़कर मार दिया। इनका इरादा उसके मांस को पकाकर खाने का था लेकिन पुलिस मुखबिर की सूचना वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार कई शिकारी लंबे समय से रात के अंधेरे में वन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं। पिछले दिनों चरगवां रेंज में भी एक चीतल का शिकार किया गया था,  इसके अलावा जंगलों में भी प्रतिबंधित वन्य जीवों का शिकार किया जाता है। वन विभाग के पास वन्य जीवों के संरक्षण की जिम्मेदारी है, लेकिन विभाग की नाक के नीचे ये शिकारी अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews