जबलपुर सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार पर लगा सेनेटाइज़र शावर, स्थानीय इंजीनियर की इजाद

जबलपुर सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार पर लगा सेनेटाइज़र शावर, स्थानीय इंजीनियर की इजाद

जबलपुर/संदीप कुमार

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैसे तो सेंट्रल जेल जबलपुर में तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं, लेकिन अब सेंट्रल जेल गेट पर ही ऑटोमेटिक सेनेटाइज़र शावर लगाया है। इस सेनेटाइज़र शावर को जबलपुर के ही एक इंजीनियर ने स्थानीय तौर पर तैयार किया है। मात्र 6000 रुपये की लागत से तैयार इस सेनेटाइजर शावर के नीचे से गुजरने पर केमिकल का शरीर के ऊपर छिड़काव हो जाता है जिससे वायरस समाप्त हो जाते हैं।

सेंट्रल जेल के गेट पर ही यह स्वदेशी सेनेटाइजर शावर लगाया गया है और जेल के अंदर और बाहर जाने वालों को इस सेनेटाइजर के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है जिससे वे पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सेंट्रल जेल के लिए व्यवस्था बेहद जरूरी है क्योंकि जबलपुर सेंट्रल जेल में लगभग 3500 से ज्यादा बंदी है ऐसे में किसी भी तरह का संक्रमण फैलने से स्थिति भयावह हो सकती है। इसे रोकने के लिए पहले से ही कई तरह की व्यवस्थाएं की गई थी। जेल अधीक्षक गोपाल ताम्रकार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि जबलपुर का एक युवा इंजीनियर स्वदेशी तकनीक से इस तरह के सेनेटाइजर बना रहा है इस पर उन्होंने तुरंत संपर्क करके सेंट्रल जेल में स्वदेशी सेनेटाइजर शावर लगाने के लिए कहा अब यह सेनेटाइजर शावर केमिकल का छिड़काव कर रहा है जिससे सभी लोग सुरक्षित रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews