Jabalpur News: रांझी अनुभाग में पदस्थ SDM पर हुआ हमला, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Jabalpur News: रांझी अनुभाग में पदस्थ SDM पर हुआ हमला, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर के रांझी अनुभाग में पदस्थ SDM ऋषभ जैन पर पत्थर से हमला किया गया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। इधर, घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार है। जिनकी तेजी से तलाश की जा रही है। फिलहाल, तीनों बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है। आइए विस्तार से जानें क्या है पूरा मामला…

मौके से फरार हमलावर

दरअसल, गायक कलाकार सोनू निगम का ग्वारीघाट के आयुर्वेदिक कॉलेज में कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान तीन अज्ञात लड़कों ने एसडीएम ऋषभ जैन को धक्का देते हुए गिरा दिया और फिर उनके सिर पर पत्थर मार दिया। बता दें एसडीएम की ड्यूटी वीवीआइपी गेट में पास लगाई गई थी। जहां तीन लड़के पहुंचे, जिनसे एसडीएम ने पास मांगा तो उन्होंने पास नहीं है बोलकर अंदर जाने का प्रयास किया। तभी ऋषभ जैन ने तीनों लड़कों को वहां से जाने के लिए कहा। जिससे नाराज होकर लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद मौकास्थल पर अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, ग्वारीघाट थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews